death in road accidentसड़क हादसे में मोटर वाइंडर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

बैतूल। सदर इलाके में मोटर वाइंडर सूरज दरवाई की एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनका साथी रितेश साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब दोनों अपने काम के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

सूरज दरवाई पिता संतोष (40) सदर इलाके के निवासी थे और जयस लॉन में जनरेटर का काम करते थे। उनके भांजे मयूर ने बताया कि सूरज को लॉन का काम देखने के लिए कहा गया था क्योंकि मयूर वहां मौजूद नहीं था। रात करीब 11 बजे, सूरज और उनका दोस्त रितेश साहू लॉन से काम खत्म कर घर लौट रहे थे जब इटारसी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में सूरज और रितेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी रितेश ने तुरंत अपने छोटे भाई को दी, जिसने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने सूरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि रितेश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे भर्ती कराया गया है।पुलिस ने आज मृतक सूरज का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button