Blood Donation : श्रीजी शुगर मिल के प्रबंधक ने जन्मदिन पर रक्तदान कर दिया महादान करने का संदेश
श्री जी शुगर मिल के प्रबंधक अनुज तोमर ने जिला अस्पताल में किया रक्तदान

Blood Donation: बैतूल। रक्तदान करने से बड़ा कोई दान नही और इससे बड़ी कोई सेवा नही होती है। इसका उदाहरण श्री जी शुगर एंड पावर लिमिटेड सोहागपुर के प्रबंधक अनुज तोमर ने प्रस्तुत किया है।

बुधवार को अपने जन्मदिन पर तोमर ने रक्तदान महादान के संकल्प को पूरा करने के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे। तोमर ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर समाज की सेवा करने का वे कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। रक्तदान महादान है और इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जितनी रक्त की आवश्यकता है, उतनी मात्रा में लोग रक्तदान नहीं कर रहे हैं।

रक्तदान करना महादान माना गया है। क्योंकि जब आप रक्त का दान करते हैं तो सिर्फ अपना रक्त नहीं देते बल्कि एक या एक से अधिक लोगों को जीवनदान भी देते हैं। जब ब्लड किसी व्यक्ति को सीधे चढ़ाया जाता है तो सिर्फ उसी व्यक्ति की जान बच रही होती है, जिसे आप ब्लड डोनेट कर रहे होते हैं। लेकिन जब आप रेग्युलर बेसिस पर ब्लड डोनेट करते हैं तो ब्लड के अलावा इससे निकालर आरबीसी (RBC) और प्लाज्मा (Plasma) भी अलग-अलग लोगों को चढ़ाजा या सकता है।यानी जिस जरूरत का पेशेंट होगा, उसे वही मिल जाएगा।उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील भी की है।




