rain alert: बैतूल में बारिश के बाद बढ़ी उमस, मौसम विभाग ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

सबसे अधिक बारिश बैतूल में, सबसे कम भीमपुर में दर्ज

बैतूल। जिले में मानसून के आगाज के बाद से ही रुक-रुककर हो रही बारिश ने एक बार फिर से उमस बढ़ा दी है। आज दोपहर बैतूल में आधे घंटे से ज्यादा समय तक लगातार बारिश हुई, जिसके बाद आसमान में सूरज और बादलों की लुकाछिपी ने गर्मी और उमस को और बढ़ा दिया। हालांकि, आसमान पर अब भी बादल छाए हुए हैं, जिससे देर शाम फिर से बारिश की संभावना बनी हुई है।

बारिश का रिकार्ड

बैतूल जिले में अब तक मानसून की बारिश के आंकड़ों में बैतूल शहर सबसे आगे है। यहां अब तक 5.8 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश भीमपुर में 0.36 इंच दर्ज की गई है। आज की तेज बारिश ने भी उमस को और बढ़ा दिया है, हालांकि बारिश के बाद मौसम खुल गया और सूरज की लुकाछिपी से तपन का अहसास होता रहा। जिले में नमी का स्तर 60 प्रतिशत बना हुआ है और हवा 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही है।

तापमान और मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने बैतूल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में यहां का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन उमस के कारण यह 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बराबर महसूस हो रहा है। रात में तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button