Betul news: विवेकानंद वार्ड की आंगनवाड़ी में पार्षद ने बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

बैतूल- नगर पालिका परिषद बैतूल के विवेकानंद वार्ड की आंगनवाड़ी में पार्षद श्रीमती अंजू राजू शर्मा ने प्रदेश व्यापी “राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान” का शुभारंभ किया। श्रीमती शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह महत्वाकांक्षी अभियान भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में एक अतुलनीय प्रयास है। यह अभियान मध्यप्रदेश में 23 जून 2024 से 25 जून 2024 तक चलेगा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता उषा सहायिका, आशा सहायिका और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।




