Mandi Bhav Today Betul : बैतूल मंडी में मक्का के दाम में आया उछाल,2430 रुपये प्रति क्विंटल बिकी
शनिवार को बैतूल मंडी बंद रहेगी

Mandi Bhav Today Betul : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में मक्का के दाम में अचानक उछाल आ गया है। शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में मक्का की आवक 440 बोरा की हुई और इसकी नीलामी 2250 रुपये से लेकर 2430 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।
मंडी में गेहूं के दाम दूसरे दिन भी तेज रहे। गेहूं की आवक 7235 बोरा की हुई और इसके दाम 2400 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे हैं।
मंडी में आवक- भाव की जानकारी





