Mandi Bhav Today Betul : मक्का के दाम टूटे, गेहूं में आई जबरदस्त तेजी

Mandi Bhav Today Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को मक्का के दामों में अचानक गिरावट आ गई। इधर गेहूं के दाम में जबरदस्त तेजी आ गई है। गेहूं के दाम मंडी में क्यों उछले इसे लेकर व्यापारी भी स्पष्ट कुछ नहीं कह पा रहे हैं।

दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को मंडी खुलने पर मांग बढ़ने के कारण मंगलवार को बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं की नीलामी न्यूनतम 2420 रुपये से लेकर अधिकतम 2700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।

मंडी में मक्का के दाम 2140 से लेकर 2378 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button