Victory: प्रदेश में भाजपा की जीत का कुशल प्रबंधन करने वाले हेमंत खंडेलवाल बैतूल में दुर्गादास उइके की प्रचंड विजय से हुए गदगद
भोपाल से शाम को बैतूल पहुंचकर भाजपा कार्यालय में दुर्गादास उइके का मुंह मीठा कराया

Victory: बैतूल। लोकसभा चुनाव में पूरे मध्यप्रदेश की 29 सीटों का चुनाव प्रबंधन संभालने वाले पूर्व सांसद और विधायक हेमंत खंडेलवाल बैतूल में दुर्गादास उइके को दूसरी बार मिली प्रचंड जीत से गदगद हो गए।

भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने बैतूल संसदीय क्षेत्र से सबसे अधिक 3 लाख 80 हजार 598 मतों से जीत दर्ज करने का रिकार्ड बनाया है। उन्हें कुल 855838 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामू टेकाम को 475240 मत प्राप्त हुए हैं।

दोपहर तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकर प्रदेश की सभी सीटों के परिणाम की जानकारी लेने के साथ ही सभी से संवाद करने के बाद शाम को बैतूल पहुंचे हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा कार्यालय में सांसद दुर्गादास उइके को बधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया। सांसद ने भी प्रदेश में क्लीन स्वीप के लिए हेमंत खंडेलवाल को बधाई देते हुए उन्हें मिठाई खिलाई।

भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने सांसद को पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।सांसद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का ही सुखद परिणाम है।
किसे कितने मत प्राप्त हुए
प्रत्याशी का नाम——— दल———प्राप्त मत
- अर्जुन अशोक भलावी———बसपा———26830
- दुर्गादास उइके———भाजपा ———854298
- रामू टेकाम ——— कांग्रेस———474575
- अनिल उइके———भारत आदिवासी पार्टी———10687
- बारस्कर सुभाष कोरकू———स्वतंत्र किसान पार्टी———3861
- सुनेर उइके———गोंगपा———4205
- भागचरण वरकड़े———निर्दलीय———6023
- भूरेलाल बेठेकर———निर्दलीय———7859
- नोटा———20444—




