Crime News:दो जिंदा कारतूस सहित देशी पिस्टल लेकर कार में घूम रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, एक हुआ फरार

Crime News: Betul: बैतूल के गंज रेलवे अंडर ब्रिज के पास बलेनो कार में देसी पिस्टल लेकर घूम रहे बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश मौके से भागने में सफल हो गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस को 02/06/24 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे अंडर ब्रिज बैतूल के पास एक नीले रंग कि बेलनो कार में कुछ लडके घुम रहे है जिनके पास अवैध हथियार है ।सूचना तस्दीक पर गंज पुलिस के द्वारा रेल्वे अंडर ब्रिज के पास गंज बैतूल में एक नीले रंग कि बेलनो कार क्र एमपी 48 सी 5085 खडी दिखाई दी ।जिसे हमराह स्टाफ एवं साक्षीयो की मदद से घेराबंदी कर कार के पास पहुंचे तो मौका देखकर कार चालक कार को छोडकर भाग गया । कार की तलाशी लेने पर कार पर तीन लडके बैठे मिले। जिसमें से एक लडका अपने दाहिने हाथ में एक सिल्वर रंग की देशी पिस्टल पकडे हुये था जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रेम उर्फ बिटटु पिता रवि धुर्वे उर्फ टल्लु उम्र 18 साल नि.मटन मार्केट बैतूल बताया ।
जिससे उक्त पिस्टल के संबध मे लायसेंस पूछा जो बताया कि पिस्टल मेंरे दोस्त मोहित राठौर की है एवं नीले रंग की बोलनो कार भी उसी की है। उसने मुझे पिस्टल एवं 2 कारतूस रखने के लिये थे। जो मैने एक कारतूस फुलेष्वर तायवाडे उर्फ चिंटु तथा सागर राठौर उर्फ राधे को एक-एक कारतूस दे दिये है । पिस्टल के संबधं में लायसेंस होना नही बताया। जो दोनो आरोपी गणो फुलेष्वर तायवाडे उर्फ चिंटु पिता बुधराव तायवाडे 22 साल नि0 ग्राम आमला थाना झल्लार एवं सागर राठौर उर्फ राधे पिता रामा राठौर उर्फ रामभरोस उम्र 25 साल नि.जाम महोल्ला भैसदेही से 1 -1 जिंदा कारतूस तथा एक बलेनो कार जप्त किया गया है। कार चालक मोहित राठौर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।आरोपीगणो का कत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपीगणो के विस्ध्द थाना गंज में अपराध क्रमांक 227/24 का पंजीबध्द किया जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। फरार आरोपी मोहित राठौर कि तलाश पतारसी की जा रही है । उपरोक्त कार्यवाही मे निरी.रविकान्त डेहरिया,उनि वंशज ,सउनि उमेश बिल्लोरे ,प्रआर 02 चन्द्रकिशोर ,प्रआर 165 रामदास, प्रआर मयूर ,आर अनिरूध्द, आर दुर्गेश एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही है ।




