शोभायात्रा के साथ आज प्रारंभ होगी माता सबरी के अविरल प्रसंग की नौ दिवसीय रामकथा

मानस प्रवाह पर्व का भव्य आयोजन, नर्मदापुरम के पंडितों की कथाओं का होगा अमृतपान


बैतूल। रसिया मानस मंडल बैतूल द्वारा आयोजित ‘मानस प्रवाह पर्व’ का शुभारंभ आज 30 मई गुरुवार को शाम 4 बजे शोभायात्रा के साथ होगा। यह आयोजन प्रतिदिन रात्री 8 बजे से 10 बजे तक चलेगा, जिसमें विभिन्न विद्वान पंडितों द्वारा माता सबरी के अविरल प्रसंग और ‘नवधा भक्ति’ के अंतर्गत रामकथा प्रस्तुत की जाएगी। यह आयोजन 8 जून 2024 तक चलेगा और समापन के दिन संगीतमय सुंदरकांड गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
— प्रथम दिवस: पंडित श्री तरुण तिवारी, नर्मदापुरम–
30 मई को शाम 7:30 बजे रामकथा का प्रारंभ पंडित तरुण तिवारी द्वारा किया जाएगा। उनकी कथा वाचन की विशिष्ट शैली श्रोताओं को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराएगी।
— द्वितीय दिवस: पंडित मानस दुबे, नर्मदापुरम–
31 मई को पंडित मानस दुबे जी रामकथा को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत करेंगे, जिसमें माता सबरी की भक्ति का विस्तार से वर्णन होगा।
— तृतीय दिवस: पंडित सभ्दव तिवारी, नर्मदापुरम–
1 जून को पंडित सभ्दव तिवारी जी माता सबरी और रामजी के मिलन की कथा सुनाएंगे, जिससे श्रोतागण भक्ति रस में डूब जाएंगे।
— चतुर्थ दिवस: पंडित मनोज पांडे, पिपरिया–
2 जून को पंडित मनोज पांडे जी की कथा श्रोताओं को रामायण के विभिन्न प्रसंगों से जोड़ते हुए भक्ति मार्ग पर ले जाएगे।
— पंचम दिवस: पंडित विकास शर्मा, तेंदूखेड़ा–
3 जून को पंडित विकास शर्मा जी की वाणी से श्रोता ‘नवधा भक्ति’ के महात्म्य को समझेंगे और भक्ति की महिमा से अभिभूत होंगे।
— षष्ठम दिवस: पंडित श्री दीनदयाल शर्मा, शोभापुर–
4 जून को पंडित दीनदयाल शर्मा अपनी कथा के माध्यम से श्रोताओं को भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगों से अवगत कराएंगे।
— सप्तम दिवस: पंडित श्री पवन अग्निहोत्री, शोभापुर–
5 जून को पंडित पवन अग्निहोत्री जी द्वारा माता सबरी के भक्ति प्रसंग को सुना कर श्रोताओं को भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी।
— अष्टम दिवस: पंडित देवेन्द्र कृष्ण शास्त्री, सीहोर–
6 जून को पंडित श्री देवेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की वाणी से रामकथा का अमृतपान कराते हुए श्रोताओं को भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुभव कराएंगे।
— नवम दिवस: पंडित राजेन्द्र दास गर्ग, जबलपुर–
7 जून को पंडित राजेन्द्र दास गर्ग द्वारा कथा का समापन होगा जिसमें माता साबरी और भगवान राम के मिलन की कथा श्रोताओं को भावविभोर कर देगी।
— 8 जून को होगी संगीतमय सुंदरकांड गायन प्रतियोगिता–
8 जून 2024 को रात्रि 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न गायकों द्वारा सुंदरकांड का गायन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के अध्यक्ष हरीराम यादव, उपाध्यक्ष कैलाश रसिया, कार्यक्रम सचिव प्रेमचंद पहलवान, कोषाध्यक्ष रामचरित यादव, प्रचारक रामचंद यादव, व्यवस्थापक ललित यादव, और कार्यक्रम संयोजक मनोज रसिया ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पवित्र रामकथा में अवश्य पधारें और धार्मिक लाभ उठाएं। सहयोगी मंडल के रूप में कृष्ण रामायण मंडल और जय शिव भोले मानस मंडल बैतूल का विशेष योगदान रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button