Mandi Bhav Betul Today : बैतूल मंडी में चने के दाम में आया जबरदस्त उछाल, सात हजार रूपये क्विंटल हुए दाम

Mandi Bhav Betul Today : बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में मंगलवार को चने के दाम में जबरदस्त उछाल आ गया है। इससे चने की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं। 28 मई मंगलवार को मंडी में चने की आवक 322 बोरा की हुई और इसकी नीलामी अधिकतम 7000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।
बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में तुअर के दाम भी 11 हजार 401 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं। मंडी में मंगलवार को सोयाबीन, मक्का, चना, गेहूं, तुअर, मूंग, उड़द समेत अन्य जिंसों की 12082 बोरा की आवक हुई।
जानें…मंडी में क्या रहे भाव और आवक





