Bolero Fell In The River : बैतूल-इंदौर हाइवे पर पुल से माचना नदी में गिरी बोलेरो,तीन घायल

Bolero Fell In The River : बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर माचना नदी के बिना रैलिंग वाले पुल से बुधवार शाम को बोलेरो नदी में गिर गई। नदी में गिरते ही बोलेरो पलट गई जिससे उसमें सवार तीन लोग फंस गए।

राहगीरों ने तत्काल ही नदी में उतरकर बोलेरो को सीधा करने के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

घटना बैतूल के समीप करबला घाट पर शाम करीब पांच बजे घटित हुई है। इस पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अब तक न तो नया पुल बनाया जा सका है और न ही रैलिंग ही लग पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button