Betul news: राजीव जी की दूरदर्शिता के कारण ही तकनीकी के क्षेत्र में देश का नाम विश्व पटल पर उभरा: हेमंत वागद्रे

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

जिला अस्पताल बैतूल में मरीजों को फल वितरण कर स्व.राजीव गांधी को किया याद

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पूरी जिला कांग्रेस कमेटी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उन्होंने कहा कि स्व राजीव जी की दूरदर्शिता के कारण ही विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में देश का नाम विश्व पटल पर उभरा है।

श्री वागद्रे ने उल्लेख किया कि राजीव जी ने ही महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने की पहल की थी और युवाओं को 18 साल की आयु में मत देने का अधिकार प्रदान किया। संचार क्रांति की नींव रखते हुए, उन्होंने महात्मा गांधी के राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों के नियमित चुनाव कराए। उनके इन महत्वपूर्ण कार्यों ने आधुनिक भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव समीर खान, बैतूल लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम, अरुण गोठी, धीरू शर्मा, अनिल मगरकर, प्रशांत राजपूत, राजेश गवांडे, मोनू वाघ, सरफराज खान, राजू गायकी, जैद खान, नितिन विस्वास, प्रदीप देशमुख, संतोष धुर्वे, पंकज तुमराम, पंजाब अहके, कमल कुमरे, विशाल परते, लक्ष्मण टेकाम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button