Big Accident: बैतूल में दो बाइक की जोरदार भिडंत में दो की मौत, एक घायल

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आमला – बोरदेही मार्ग पर बोरीखुर्द के निकट शुक्रवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
- Low Turnout : काम नहीं आया स्वीप, सात मई को 76.5 प्रतिशत और पुनर्मतदान में 72.97 प्रतिशत ने किया वोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरीखुर्द मार्ग पर रात 10 बजे के करीब दो बाइक की आपस में जोरदार भिंडत हो गई है। हादसे में बाइक पर कचरबोह निवासी अशोक उइके और बुद्ध राम कुमरे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , बाइक सवार सुरेश कुमरे निवासी कचरबोह गभीर घायल हो गया ।
उसे आमला के अस्पताल से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक उइके बोरदेही में शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था, इसी दौरान सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।




