Video: दूल्हा-दुल्हन ने आठवे वचन में लिया मतदान का संकल्प

घराती, बाराती को लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए शपथ दिलाई


बैतूल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल) की प्रेरणा से जिला स्वीप यूथ आइकॉन शैलेंद्र बिहारिया की पहल पर मतदान जागरूकता के लिए विवाह समारोह में अभिनव पहल देखने को मिली।

ग्राम आदर्श धनोरा भीमपुर में आयोजित विवाह समारोह में वधु रितु एवं वर शुभम ने सात फेरे, सात वचन के बाद आठवां वचन मतदान का लिया। यह शादी मतदान प्रेरक रही। इस तरह की क्षेत्र में यह पहली शादी है। दूल्हा दुल्हन ने घराती बराती दोनों तरफ से शादी में शामिल लोगों को इस लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए शपथ दिलाई। ग्रामीण भी इस अनूठी शादी के सहभागी बने।
शादी को मतदान प्रेरक बनाने के लिए इंद्रजीत सिंह कश्यप आजाद, वधू के चाचा मुकेश आर्य ने मतदान प्रेरक प्रस्ताव दोनों परिवार के बीच रखा था। जिसे सभी ने स्वीकार किया। शादी के मंडप को भी आयोजकों ने मतदान प्रेरक बनाया जिसमें सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, हां मतदाता हूं, भारत भाग्य विधाता हूं के जागरूकता स्लोगन से संदेश दिया गया। ग्रामीण कमलेश आर्य, श्याम आर्य, संतोष आर्य, मुकेश आर्य, दीपा आर्य, पुष्पा चौहान, अश्वनी बिहारे ने मतदान जागरूकता के लिए विवाह में सबको जागरूक किया, 7 मई को मतदान करने की अपील की। स्कूली छात्राओं और महिलाओं ने ग्राम सिमोरी व धनोरा में मतदान वाली मेहंदी भी लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button