दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर में दो की मौत

Big Accident: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में बुधवार रात ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त भिडंत हो गई। इससे बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज रफ्तार में हुई कि बाइक और उस पर सवार दोनों युवक कई फीट दूर फिंका गए।
यह दर्दनाक हादसा बैतूल जिले में भीमपुर विकासखंड के ग्राम झिरना बटकी और गुल्लर ढाना के बीच हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमपुर ब्लाक के नहरपुर ग्राम निवासी  मुकेश पिता रामु काकोड़िया उम्र 22 वर्ष और संतोष पिता लालसिंह उम्र 24 वर्ष बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान गुल्लर ढाना और झिरना बटकी के पास अंधी रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर को जैसे ही ओवर टेक किया वैसे ही जोरदार टक्कर हो गई। बाइक सहित दोनों सवार कई फीट दूर फिंका गए। डेली खबर को जानकारी मिली है कि ट्रैक्टर चिल्लौर भंवईपुर जा रहा था। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों के शव पंचनामा कारवाई करने के बाद भीमपुर के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाए गए हैं।
पुलिस ने ट्रैक्टर  जब्त कर विवेचना शुरू कर दी है। गांव के दो युवकों की दर्दनाक मौत से मातम पसर गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button