Board Exam Result : 12 वीं की परीक्षा में बैतूल के श्री विनायकम स्कूल के छात्र यश पवार ने प्रदेश में दसवां स्थान पाया

कक्षा दसवीं में बैतूल जिले के किसी स्कूल के विद्यार्थी को नहीं मिला प्रावीण्य सूची में स्थान

श्री विनायकम स्कूल के छात्र यश पवार ने प्रदेश में दसवां स्थान पाया

Board Exam Result : बैतूल। मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है।दसवीं का परिणाम 58.10% है और 12वीं का 64.49 प्रतिशत रहा।कक्षा 10 वीं में विज्ञान गणित समूह में अंशिका मिश्रा ने 493 ने टॉप किया। वे शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल बोदाबाग रोड, रीवा स्कूल की छात्रा है। कॉमर्स में सरस्वती शिशु मंदिर सिरोंज विदिशा की मुस्कान दांगी ने 493 अंक के साथ टॉप किया।

कृषि समूह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी खेड़ा पन्ना के विनय पांडे ने 480 नंबर के साथ टॉप किया।फाइन आर्ट्स एंड होम साइंस स्ट्रीम में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल समनापुर डिंडोरी की छात्रा नन्दिनी मलगम ने464 के साथ टॉप किया। कक्षा 12 वीं में शाजापुर के जयंत यादव ने 487 अंक पाकर कला समूह में टॉप किया है। गणित समूह में 493 अक लाकर रीवा की अंशिका मिश्रा टॉप रहीं हैं।

बैतूल के यश ने पाई कामयाबी

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को घोषित किए गए कक्षा 12 वीं के परिणाम में बैतूल के यश पवार ने प्रदेश में दसवां स्थान पाया है। बैतूल के श्री विनायकम हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र यश पवार ने कक्षा बारहवीं के गणित समूह में 482 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button