Video: सारे काम छोड़ो किम, सबसे पहले वोट सिम
विकासखंड भैंसदेही के ग्राम रामजी ढाना में आदिवासी भाषा में मतदान की अपील

यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी की प्रेरणा से शिक्षिका कमला दवंडे ने दीपो की श्रृंखला बनाई
बैतूल। विकासखंड भैंसदेही के ग्राम रामजी ढाना में एक अनोखी पहल की गई है। यहां की शिक्षिका कमला दवंडे ने आदिवासी भाषा में मतदान की अपील की है। उन्होंने यह कदम जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में अपनी प्रेरणा स्त्रोत यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी के अनुसार उठाया है।
कमला दवंडे ने गांव में दीपोत्सव की खूबसूरत श्रृंखला बनाई है, आदिवासी भाषा में सारे काम छोड़ो किम, सबसे पहले वोट सिम नारे के माध्यम से ग्रामीण जनता को मतदान की प्रति जागरूक किया गया। वे सभी को याद दिला रही हैं कि मतदान का महत्व समझना जरूरी है और उन्हें अपने हक का लाभ उठाना चाहिए। इस पहल के तहत, रामजी ढाना गांव में मतदान अभियान शुरू हो गया है। लोगों में उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के लिए कमला दवंडे ने गांव में जागरूकता अभियान भी चलाया है। गांव के निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है और उनका समर्थन किया है। इस प्रक्रिया में गांव के निवासी अपने विकास और समृद्धि के लिए सक्रिय भागीदार बनने का संकल्प ले रहे हैं।
–– 80 प्लस मतदाताओं को दिलाई जागरूकता की शपथ–
इसके साथ ही शिक्षिका अरुणा महाले ने ग्राम कोड़ीढाना एवं शिक्षिका प्रमोदनी झरबड़े ने ग्राम बयावाड़ी में घर-घर साक्षरता ले जाएंगे, मतदाता जागरूक बनाएंगे, घर-घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो के नारे लगाते हुए महिला मतदाता एवं 80 प्लस मतदाताओं को जागरूकता की शपथ दिलाते हुए रैली निकाली। यूथ आइकॉन ने कहा कि शिक्षिकाओं ने इलेक्शन स्पेशल दीपोत्सव व अन्य कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भागीदारी कर चुनावी जागरूकता अभियान को बल देने की कोशिश की है, वोटरों को जोड़ने के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम काफी कारगर व प्रभावी साबित होंगे। ऐसे कार्यक्रम से वोटरों की जागरूकता पर सकारात्मक असर पड़ेगा एवं बैतूल जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ेगा।




