Congress news: बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 2 दिन होगी कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस प्रत्याशी, पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष करेंगे ग्रामों का दौरा

बैतूल। कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम, पूर्व विधायक निलय विनोद डागा, और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमन्त वागद्रे 21 और 22 अप्रैल को बैतूल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक आयोजित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जन आज रविवार 21 अप्रैल को सुबह 11बजे जसोंदी, दोपहर 12 बजे बोरिकास, 12.30 बजे दीवान चारसी, दोपहर 1 बजे कोलगांव, 1.30 बजे गोराखार, 3.00 बजे पीपला, 3.30 बजे हथनाझिरी, शाम 4 बजे सेहरा, 4.30 बजे अमदर, शाम 5.00 बजे भरकावाडी, 5.30 भोगीतेड़ा, शाम 6 बजे बडोरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम-जन के साथ बैठक करेंगे। कल 22 अप्रैल दिन सोमवार को भी कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम व पूर्व विधायक निलय विनोद डागा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमन्त वागद्रे बैतूल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक लेंगे। वे सुबह 11 बजे बाजपूर, 11.30 बजे भैंसदेही, दोपहर 12 बजे खेड़ली, 12.30 बजे खेड़ला, 1 बजे कुम्हारटेक, 1.30 बजे खंडारा, दोपहर 2 बजे बघवाड, 3 बजे बरसाली, 3.30 बजे लाखापुर, शाम 4 बजे निमझिरी, 4.30 मोवाड़, शाम 5 बजे कन्हड़गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम-जन के साथ बैठक करेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन को बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button