took oath to vote: मां ताप्ती की गोद में शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ

भारगढ़, दामजीपुरा एवं बिरपुरा के ग्रामीणों ने मतदान के अधिकार एवं महत्व को समझा

बैतूल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन की प्रेरणा से जिला यूथ आइकॉन स्वीप शैलेन्द्र बिहारियां व सुश्री तुलिका पचोरी, यूथ आइकॉन सोशल मीडिया की पहल पर चुनाव का पर्व देश का गर्व अभियान के अंतर्गत देवलघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के तट पर मां ताप्ती नदी की स्वच्छ निर्मल पवित्र बहती जलधारा में खड़े होकर ग्राम भारगढ़, दामजीपुरा, एवं बिरपुरा के मतदाताओं ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली।

माध्यमिक शाला दामजीपुरा में पदस्थ शिक्षक रितेश चौहान ने मतदाताओं में जागरूकता लाने ग्राम भारगड़, दामजीपुरा, बिरपुरा के मतदाताओं को ताप्ती नदी में ले जाकर मतदान के अधिकार एवं महत्व को समझा कर शपथ दिलवाई। साथ ही ताप्ती नदी को हमेशा स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलवाया।।शिक्षक गजेंद्र सोलंकी ने भी मतदान का महत्व बताया। मतदाताओं में गोलू उईके, संतोष साटेकर, इखलाक खान, बाबू, सोनू, छोटू, सैम चौहान आदि दर्जनों मतदाताओं ने शपथ ग्रहण की। सभी ने शपथ ली कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शनिवार को ताप्ती जाने का विशेष महत्व भी बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button