JAYAS NEWS: जयस घोषित करेगी लोकसभा प्रत्याशी, हरदा में होगी रायशुमारी
14 मार्च को जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई जयस संगठन की बैठक

बैतूल। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र बैतूल, हरदा, हरसूद से जयस लोकसभा उम्मीदवार घोषित करने के लिए गुरुवार 14 मार्च को जयस संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयस के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार की घोषणा को लेकर आज 15 मार्च को हरदा में जयस संगठन द्वारा रायशुमारी की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में संभावित लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे ने बताया कि वे जिला हरदा में जयस कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। बैठक में प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। बैठक में जयस जिला अध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे, प्रदेश जयस संयोजक जामवंत सिंह कुमरे, जयस जिला संरक्षक राजा धुर्वे, जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके, जयस जिला उपाध्यक्ष रीतिक बाबा परते, जयस कार्य. अध्यक्ष सुनील करोचे, जयस जिला सचिव राजकुमार काकोड़िया, जयस प्रवक्ता डोमासिंग कुमरे, जयस शिक्षा प्रभारी दिलीप पंन्द्राम, जयस जिला आईटी सेल प्रभारी रामदीन इवने, भोलाराम उइके जयस, जयस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष परते, जयस प्रभारी विजय धुर्वे, जयस ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द धुर्वे, जयस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल कवड़े, जयस ब्लॉक अध्यक्ष गोविन्द उइके, जयस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक अहाके, जयस ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू अहाके, जयस ब्लॉक अध्यक्ष विजेश इरपाचे, जयस प्रभारी पप्पू काकोड़िया, जयस महासचिव प्रदीप उइके, जनपद सदस्य पवन कुमार परते, जयस ब्लॉक संरक्षक सुरेंद्र कुमरे, जयस जिला मीडिया प्रभारी सौरभ सलामे, जयस नगर अध्यक्ष राजू उइके, पवन कुमार अहाके, जयस जिला कोषाध्यक्ष कपिल मर्सकोले, ब्लॉक आठनेर, घोड़ाडोंगरी, चिचोली, आमला, मुलताई, प्रभातपट्टन के कार्यकर्ता मौजूद थे।




