दर्दनाक हादसा: महाराष्ट्र से पचमढ़ी जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप की हुई भिड़ंत, आठ घायल, चार की हालत गंभीर

Big Accident: बैतूल। महाराष्ट्र से महादेव मेला जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को सामने से आ रहे पिक अप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे आठ लोग घायल हो गए जिनमें चार की हालत बेहद गंभीर है। घायलों का बैतूल के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
हादसा बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई के बरई घाट में मंगलवार की रात 10 बजे के करीब हुआ। दो पिकअप की आमने-सामने की अचानक ही जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप में सवार आठ लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को तत्काल मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां पर चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे के करीब महाराष्ट्र धामनगांव से पंचमड़ी महादेव मेले जा रही पिकअप से सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की भिड़ंत हो गई जिसमे 8 लोग घायल हो गए । हादसे के बाद राहगीरों ने सभी घायलों को घटनास्थल से मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से 15 वर्षीय बच्ची सहित चार अन्य महिलाओं को अंदरूनी गंभीर चोटे होने के कारण मुलताई से बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। जिन्हें देर रात बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी घायलों का उपचार चल रहा है । घायलों को कमर एवं पैरों में गंभीर अंदरूनी चोटे आई है।

बैतूल जिला चिकित्सालय में पुनम पति अरविंद उम्र 30 माधुरी पति अंकुश वानखेड़े उम्र 30,पुनम पिता अरविंद उम्र 15 ,कंचन राउत 30,सुनिता पति योगेश दुबे 32 को भर्ती किया गया जहां उनका उपचार चल रहा है ।बाकी घायलों का मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।




