importance of chemicals: छात्राओं ने जाना दैनिक जीवन में रसायनों का महत्व

ओजोन परत एवं रसायनों के उपयोग पर बनाए प्रोजेक्ट

बैतूल। कन्या शाला गंज में छात्राओं ने ओजोन परत एवं दैनिक जीवन में रसायनों के महत्व पर प्रोजेक्ट तैयार किए। प्राचार्य ललित लाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में छात्राओं ने ओजोन परत एवं रसायनों की जानकारी प्राप्त की।

प्रभारी शिक्षक महेश गुंजेले ने छात्राओं को बताया कि पृथ्वी के वायुमंडल पर एक परत है जिसमें ओजोन गैस की सघनता अपेक्षाकृत अधिक होती है जिस प्रकार जीवन के लिए आक्सीजन का महत्व है, इसी प्रकार पृथ्वी के संरक्षण के लिये ओजोन परत का महत्व है। उन्होंने बताया कि सूर्य से निकलने वाली किरणें हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकती हैं, इससे कैंसर और त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती है। ओजोन परत इन हानिकारक किरणों को रोकने का काम करती है। युवी किरण से त्वचा का कसाव कम होने लगता है और त्वचा ढीली पड़ने के बाद सिकुड़ने लगती है इसका मुख्य कारण पृथ्वी पर वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि-मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, प्रकाश प्रदूषण, रेडियो एक्टिव प्रदूषण, थर्मल प्रदूषण, दृश्य प्रदूषण मुख्य हैं। इसी को जानने और समझने के उद्देश्य से छात्राओं द्वारा ओजोन परत पर प्रोजेक्ट तैयार किए जिसमें छात्राओं को ओजोन परत का क्षरण, कारण, प्रभाव और समाधान पर चर्चा की। दैनिक जीवन में रसायनों के महत्व एवं प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए विषय शिक्षक महेश गुंजेले ने बताया कि सम्पूर्ण ब्रम्हाण रसायनों का विशाल भंडार है। समस्त जैविक क्रियाओं का संचालन भी रसायनों द्वारा ही होता है, जिस शक्ति से हम प्रतिदिन काम करते है वह शरीर में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं के कारण ही है।

रसायन शास्त्र की अलग-अलग शाखाएं है जिसमें भौतिक रसायन, अकार्बनिक रसायन, कार्बनिक रसायन, वैश्लेषित रसायन, जीव रसायन, औद्योगिक रसायन, औषधीय रसायन, नाभिकीय रसायन, कृषि रसायन, पर्यावरणीय रसायन, हरित रसायन मुख्य है। दैनिक जीवन में कुछ ऐसे रसायन है जिससे हम सीधे जुड़े है जिसमें मुख्य रूप से सोडियम क्लोराइड, सोडियम हाइड्राक्साइड, केल्सियम आक्सीक्लोराइड, सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट, सोडियम कार्बोनेट, कैल्शियम सल्फेट हाइड्रेट, पोटाश एलम, सुक्रोज, पोटेशियम परमेंगनेट मुख्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button