पाथाखेड़ा संजीवनी क्लिनिक शिविर में 124 मरीजों ने लिया आयुष उपचार।

जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

बैतूल। मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक पाथाखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आयुष चिकित्सा पद्धति से 124 मरीजों ने निःशुल्क उपचार का लाभ लिया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ आयुष विभाग की टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर पूजन के साथ हुआ।

शिविर में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, डब्ल्यूसीएल के जनरल मैनेजर संजीव मिश्रा और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा उपस्थित रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला स्तरीय विशेषज्ञ टीम भी मौजूद रही। जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में चिकित्सकों और स्वास्थ्य टीम की सराहना की।

शिविर में आयुर्वेद के माध्यम से उच्च रक्तचाप, मधुमेह, रक्ताल्पता, उदर रोग, वात रोग सहित अन्य बीमारियों का उपचार किया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। आयुष चिकित्सा शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. विजय तांडिलकर, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश डेहरिया, डॉ. शिवदयाल कुमरे, डॉ. ललिता धाकड़े सहित कुल 8 कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। योग प्रशिक्षक भूपेंद्र देवड़े ने योग गतिविधि कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button