जिला-ब्लॉक से मंडलम होते हुए अब पंचायत स्तर तक पहुंचा कांग्रेस का संगठन विस्तार, आठनेर ब्लॉक की 18 पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति

नई टीम में पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला नेतृत्व का भी दमदार प्रतिनिधित्व

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अनुमति और जिला प्रभारी सुनील उईके की सहमति के बाद जारी हुई सूची

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने आठनेर ब्लॉक की 18 पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष और महिला पंचायत अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश की सह-प्रभारी उषा नायडू के निर्देशानुसार यह संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुमति तथा जिला प्रभारी सुनील उईके की सहमति के बाद जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने 24 अगस्त को नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया।

 जिला कांग्रेस संगठन महासचिव बृजभूषण पांडे ने बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत पहले जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत किया गया, इसके बाद मंडलम स्तर पर नियुक्तियां की गईं और अब पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक पंचायत में एक पुरुष और एक महिला को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि ग्रामीण स्तर पर संगठन को मजबूती देने के साथ महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर की यह नई टीम कांग्रेस की विचारधारा और संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

– नई टीम में इनको मिली जिम्मेदारी

जिला संगठन महासचिव बृजभूषण पांडे से मिली जानकारी के अनुसार नई नियुक्तियों के तहत बोरपानी पंचायत में फुलचंद उईके को पंचायत अध्यक्ष और गीता उईके को महिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। मुसाखेड़ी में धनराज पटेल और सीमा उईके, मांडवी में सुभाष अंघारे और शीला नरवरे, जावरा में नागोराव देशमुख और बेबीबाई दाबड़े, धनोरी में बलदेव चढोकार और संगीता चढोकार तथा धनोरा में आनंदराव बागड़े और हेमलता धोटे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह गुजरमाल (ठानी) पंचायत में घनश्याम चढोकार और प्रियंका कनाठे, गुनखेड़ में राजेश साहू और गीता वागद्रे, सावंगी में धनराज वागद्रे और हेमलता दवंडे, हिवरा में चंद्रशेखर देशमुख और रानी धुर्वे, कोयलारी (रबड्या) में कुंवर उईके और रामप्यारी कुमरे तथा खापा (ऐनखेड़ा) में राजीव खाकरे और कमला पाटनकर को पंचायत एवं महिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पुसली पंचायत में यशवंत डढोरे और अंजीरा बारपेटे, टेमुरनी में डॉ. हरिभाऊ डांगे और शकु डांगे, धामोरी में ज्ञानदेव शनिसरे और छायाबाई शनिसरे, बरखेड़ में रामदेव इवने और सोनम उईके, सातनेर में हरीकिशोर बोरबन और इंदिरावती धाकड़ तथा गोडी घोघरा (छिंदवाड़ सवासन) पंचायत में दसरू पंद्रम और प्रभा महाले को अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय होंगी कांग्रेस की नई टीम

 नई टीम के माध्यम से पंचायत स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत किया जाएगा। नियुक्तियों के साथ कांग्रेस ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में अपनी टीम को सक्रिय करने का संकेत दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button