Mansoon 2023: बैतूल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, चंद घंटे में 5 इंच वर्षा, घरों में घुसा नाले का पानी

Today Betul News: बैतूल। रविवार की रात बैतूल जिले में मानसून की धमाकेदार दस्तक हो गई। तेज गरज–चमक के साथ रात करीब 12 बजे से शुरू हुई वर्षा से नालों में पानी आ गया और उसमें अवरोध होने से लोगों के घरों में भी घुस गया।
जिले में रात भर में एक इंच से अधिक वर्षा हुई है, जबकि इस सीजन में अब तक दो इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। रात में सबसे अधिक वर्षा बैतूल में पांच इंच दर्ज की गई है। बैतूल शहर में झमाझम वर्षा से हाथी नाले में बाढ़ आ गई। इससे विनोबा नगर क्षेत्र में कई घरों में पानी घुस गया।
देखें वीडियो

क्षेत्र के अजय पवार,   कलीराम पवार, अश्विन दही कर, सुरेश अतुलकर,  संजय दबानी के घरों में नाले का पानी घुस गया। बाहर खड़ी कार और बाइक भी पानी में डूब गईं थीं।रात 2 बजे से पूरा परिवार परेशान था। रात में  नगर पालिका सीएमओ से बात कर समस्या भी बताई। सीएमओ ने किसी और का नंबर दे दिया लेकिन वह सोमवार को दोपहर तक मौके पर नही पहुंचा।
लोगों  का कहना है कि नाला सफाई के लिए नगर पालिका के द्वारा दो दिन से पोकलेन तो खड़ी कर दी थी लेकिन नाले में उतारी ही नही गई। हालत यह है कि पहली तेज वर्षा में घरों में पानी घुसने से परेशान लोग सुबह से घरों का भीग गया सामान सुखा रहे हैं और कीचड़ की सफाई कर रहे हैं।
नाले पर अवैध कब्जे नही हटा पा रहा प्रशासन: नगर के मध्य से गुजरने वाले हाथी नाले और विनोबा वार्ड के नाले पर कब्जा हटाने में नगर पालिका प्रशासन नाकाम हो गया है। नाले पर कालोनी की बाउंड्री वाल, रास्ता तक बना लिया गया है। नाले में भराव कर दिया गया है जिससे पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
जिले में वर्षा की स्थिति: 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button