Havoc Of Weather : मध्यप्रदेश के बैतूल में आंधी का कहर, माध्यमिक स्कूल की उड़ी  छत, पांच बच्चे और शिक्षक हुए घायल

Havoc Of Weather: बैतूल: मौसम की बद मिजाजी से मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में तबाही हो रही है। शनिवार को एक स्कूल की छत आंधी तूफान से उड़ गई। तेज वर्षा से खेतों में कटी हुई और पक चुकी फसल बर्बाद हो रही है। स्कूल की छत उड़ने से पांच बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए। 
घटना जिले के भीमपुर विकासखण्ड में आने वाले ग्राम रतनपुर में शनिवार दोपहर 3.30 बजे घटित हुई।  तेज हवा से  एकीकृत माध्यमिक स्कूल की छत पर लगे टीन उड़ गए। इससे कक्षा छठवीं में बैठे पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक घायल हो गए। घायलों को चिचोली के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई। हवा इतनी तेज थी कि रतन पुर ग्राम के माध्यमिक स्कूल भवन की छत पर लगे टीन एक साथ उड़ गए। छत में लगे लोहे के पाइप, लकड़ी भी हवा में उड़कर दूर फ़िंका गए। स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के 170 बच्चों को शिक्षकों ने दूसरे भवन में पहुंचाया।
स्कूल भवन की छत उड़ने से कक्षा छठवीं की आकांक्षी पिता रामकिशोर, काजल पिता शंकर, ओमप्रकाश पिता शिशुपाल, रंजीत पिता रामनाथ और अर्णव पिता धन्नू घायल हो गए। सभी को चिचोली के अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल के शिक्षक और बच्चों को ज्यादा चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तेज हवा के कारण गांव में कई पेड़ भी उखड़ गए और लोगों के घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button