Accident News Betul: गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में टकराई कार, चालक गंभीर रूप से घायल

Accident News Betul: Car collided with a truck full of gas cylinders, driver seriously injured

Accident News Betul: बैतूल। बैतूल जिले के मध्य से गुजरने वाले नागपुर फोरलेन 47 पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मुलताई अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से अंकित को उपचार के लिए परिजन नागपुर ले गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर – बैतूल फोरलेन पर  गुरुवार देर रात ग्राम मालेगांव  और कोल्हया के बीच गैस सिलेंडर से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीबी 1134 में  पीछे से जाकर टकरा गई। इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक आमला निवासी अंकित मांडवे (30) को गंभीर चोट आई।
राहगीरों की मदद से कार का गेट बमुश्किल खोला गया और घायल अंकित को बाहर निकालकर डायल 100 से  मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे नागपुर के अस्पताल में ले गए। बताया गया है कि घायल अंकित अपनी कार से नागपुर से वापस आमला लौट रहा था। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक से उसकी कार टकरा गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button