Illegal Activities: शिवसेना का आरोप, पूरे जिले में जुआ, सट्टा, गांजा तस्करी के साथ हो रही चोरी

शिवसेना संगठन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, प्रशासन की कार्यवाही पर जताया संदेह 

Betul News : बैतूल। शिवसेना ने जिले में अवैध रूप से चल रहे जुआ, सट्टा, गांजा और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर उन स्थानों का भी उल्लेख किया है। जहां यह गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि बैतूल जिले में अवैध रूप से चल रहे जुआ, सट्टा, गांजा और चोरी के मामले आए दिन देखने को मिल रहे हैं। जिनके कारण समाज में रहने वाले लोगों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में देखने में आया है कि कोठी बाजार में सट्टे पर पुलिस वालों ने कार्रवाई की थी। जिसके बावजूद भी सट्टा संचालित हो रहा है एवं कुछ दिन पूर्व शहर की एक होटल में जुआ पकड़ाया था। जिसमें बाहर के 5 लोगों पर पुलिस द्वारा केस बनाया गया। क्या इसमें बैतूल का कोई भी व्यक्ति लिप्त नहीं था। यह मामला संदेहास्पद लगता है।

— इन स्थानों पर हो रही अवैध गतिविधियां–

शिवसेना ने बताया कि बैतूल गंज, बाबू चौक, कोठी बाजार, मुर्गी चौक, सदर इंदिरा कालोनी, टिकारी, बसोड़ मोहल्ला, भग्गुढाना जैन मंदिर के पास, हमलापुर चौक, बडोरा आदि स्थानों पर अवैध रूप से जुआ, सट्टा, गांजे का कारोबार चल रहा है। बैतूल जिले में गौठाना, टिकारी एवं अन्य जगहों पर आये दिन चोरी की वारदातों बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश लगाया जाए। शिवसेना मांग करती है कि बैतूल जिले की समस्त होटलों पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जाए एवं वहां पर आने जाने एवं रुकने वालों का एक डेटा बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में विजेन्द्र गोले, रोहित सावनेर, प्रदीप जायसवाल, दुर्गेश माथनकर, महेश बटकर, मनीष वामनकर, अभिषेक सोनी, उषा अतुलकर, छाया प्रजापति, अब्दुल कादिर, बाला साहू, योगेश कावड़कर आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button