Murder : खाना मांगने पर बेटे ने दे दी पिता को मौत की सजा

बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर कर अपने पिता की दी हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Crime News Betul : बैतूल। जिले के सारनी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ब्राम्हणवाड़ा गांव में मंगलवार रात पिता की लाठी से पीटकर हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ब्राह्मणवाडा बरेली भाटा में 60 वर्षीय कालू पिता बुद्धू गायकी मवेशी चराने के बाद शाम को घर आया था। उसके द्वारा 30 वर्षीय पुत्र बुदल उइके से खाना मांगा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद प्रारंभ हो गया।

खाना न मिलने पर शुरू हुए विवाद के दौरानपुत्र बुदल ने कालू पर लाठी से हमला कर दिया। सिर पर लाठी से गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में कुछ ही घंटे में आरोपित बुदल पिता कालू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बरेली भाटा ब्राह्मणवाडा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त कर ली गई। कार्रवाई करने में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे उप निरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक किशन शैलू, प्रधान आरक्षक नरेंद्र, आरक्षक रामसिंह, आरक्षक रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button