एमपी के सीएम बोले: राजस्व रिकार्ड सुधारने गांवों में कैंप लगाएं, राजस्व अमले की जवाबदेही तय हो

Mp News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आम जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाले राजस्व विभाग के लूप होल बंद करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने राजस्व अमले की जवाबदेही तय करने के निर्देश दे दिए हैं। एक बार फिर मुख्यमंत्री ने पटवारियों को गांव में रात्रि विश्राम करने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्व विभाग के कार्यों और गतिविधियों की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पारदर्शिता और स्वच्छता से कार्यों का संपादन हो। प्रशासन में आईटीआई का प्रयोग निरंतर किया जाए। शिविर लगाकर नागरिकों की समस्याएं हल करें। पटवारी अपने मुख्यालय ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम करें ।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राजस्व रिकार्ड सुधारने के लिए कैंप लगाएं। राजस्व विभाग का जनता से सीधा जुड़ाव है।आम जन को कोई परेशानी न हो। उनकी शिकायतों का निराकरण करें।
मुख्यमंत्री ने कहा पटवारी और अन्य अधिकारी पंचायतों में उपस्थित रहें। पारदर्शिता और स्वच्छता से कार्यों का संपादन हो। प्रशासन में आईटीआई का प्रयोग निरंतर किया जाए। स्पॉट पर समाधान की कार्रवाई हो। राजस्व कर्मचारियों की जवाबदेही तय होना चाहिए।




