Fired A Shot : आमला में चली गोली, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Fire in Amla: बैतूल। जिले के आमला थाना इलाके में बुधवार की देर शाम दो स्थानों पर गोली चलने की खबर से सनसनी फैल गई है।

पुलिस भी सूचना मिलने के बाद जिन स्थानों पर गोली चलाई गई है उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का दावा कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आमला थाना क्षेत्र के बोड़खी में एसबीआई के एटीएम के शटर पर गोली चलाने का निशान पाया गया है। इसके साथ ही एमईएस के गेट के पास भी फायर होने की चर्चाएं चल रही हैं।

बोडखी पुलिस चौकी प्रभारी नितिन पटेल ने मीडिया को बताया है कि गोली चलने की जानकारी मिली है। इसी आधार पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गोली चलाने वाले का पता लगाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी तो तीन राउंड फायर होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नही हो पाया है कि गोली किसने और किस वजह से चलाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button