सर्वज्ञ फिजियोथेरेपी सेंटर में नि:शुल्क परामर्श शिविर 7 मार्च को।

घुटना, कमर और गर्दन दर्द के मरीजों को विशेषज्ञ डॉ. शीतल राठौर देंगी सलाह।

 

बैतूल। शहर के सर्वज्ञ फिजियोथेरेपी सेंटर में आज 7 मार्च को होली स्पेशल ऑफर के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. शीतल राठौर (पी.टी.) मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देंगी। डॉ. शीतल राठौर बीपीटी, एमआईएपी, सीओएमटी, एनएमडीएनटी योग्यता के साथ पंजीकृत फिजियोथेरेपिस्ट हैं।

शिविर के दौरान घुटनों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, लकवा, स्पोर्ट्स इंजरी सहित अन्य शारीरिक समस्याओं से पीड़ित मरीजों को आधुनिक फिजियोथेरेपी उपचार के बारे में जानकारी और आवश्यक सलाह दी जाएगी। मरीजों के लिए मिलने का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक तथा शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

यह शिविर ब्रजराज मेडिकल स्टोर के पीछे, लिंक रोड, चंद्रशेखर वार्ड, बैतूल स्थित सर्वज्ञ फिजियोथेरेपी सेंटर में आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए 8103777925 पर संपर्क किया जा सकता है। सेंटर की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button