Betul news: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा अब महाविद्यालयों में भी होगी

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बैतूल के पी.एम. श्री जयवंती हाक्सर महाविद्यालय में इस परीक्षा के आयोजन को लेकर एक चर्चा सत्र हुआ। महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा, जिला सह-समन्वयक रवि शंकर पारखे, और परीक्षा संयोजक जी.आर. चिल्हाटे ने परीक्षा की महत्ता पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति, विभिन्न धर्मों के सिद्धांत, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, ऐतिहासिक और भौगोलिक तथ्यों के साथ-साथ महापुरुषों के जीवन-दर्शन की जानकारी दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी चौबे, डॉ. पल्लवी दुबे, डॉ. प्रियंका लिखितकर, डॉ. बी.डी. खातरकर, प्रो. मुकुंद चंदेल, संतोष पवार, और सुरेश पानसे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button