Little kids made Ganesha idols from clay: नन्हे बच्चों ने मिट्टी से बनाई गणेश प्रतिमाएं

माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रकृति हितैषी त्योहार मनाना ही सच्ची श्रद्धा: चौहान
नन्हे बच्चों ने मिट्टी से बनाई गणेश प्रतिमाएं,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
आठनेर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में चल रहे माटी गणेश, सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद आठनेर की नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति आठनेर के द्वारा आठनेर नगर के वैष्णवी पब्लिक एकेडमी एवं वाणी पब्लिक स्कूल आठनेर में माटी गणेश,सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को सरल तरीके से मिट्टी से भगवान गणेशजी की आकर्षक प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।इसमें सभी बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर 351 गणेश जी की मिट्टी की सुंदर प्रतिमाएं बनाई गई।छोटे–छोटे हाथों से गढ़ी गई इन प्रतिमाओं में न केवल बच्चों के कला की झलक दिखाई दी, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी दिखाई दिया।
इस अवसर उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद आठनेर के परामर्शदाता आशुतोष सिंह चौहान ने कहा कि मिट्टी से बने गणेशजी का विसर्जन हम आसानी से घर में भी कर सकते हैं।जिससे प्रदूषण नहीं फैलता।हमे त्योहारों को पारंपरिक और प्रकृति–हितैषी तरीके से मनाना चाहिए।यही सच्ची श्रद्धा है। मूर्ति बनाने के इस आयोजन ने बच्चों की भक्ति,उत्साह और सृजनशीलता के गुणों को भी उभारा है। अभियान ने छात्रों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर दिया, उन्हें पर्यावरण–संरक्षण की दिशा में प्रेरित भी किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति से लकी साहू, वैष्णवी पब्लिक एकेडमी के प्राचार्य एवं संचालक डॉ. रविन्द्र झाड़े, वैशाली झाड़े, कॉर्डिनेटर राजेश वाडेकर, वाणी स्कूल प्राचार्य वीरेंद्र अमरूते, नरेंद्र मालवीय, दीपिका मगरदे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वयं के घर में माटी गणेश स्थापना के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button