खेत में पानी को लेकर विवाद, फावड़े से किया हमला


बैतूल। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूडावाणी में एक ही परिवार के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक पक्ष के 3 लोगों ने एक युवक के ऊपर फावड़े से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस विवाद की वजह खेत में पानी देने को लेकर बताई जा रही है। इस बात को लेकर कहा- सुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट की इस घटना में दीपक यादव उम्र 25 वर्ष के सर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Hadsa:ताप्ती नदी में दो बेटों के साथ मां की जल समाधि

घटना की जानकारी लगने के बाद परिजन युवक को तत्काल आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बैतूल जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button