Congress Protest : कोतवाल नहीं छुड़ा पाए पुतला तो कांग्रेसियों ने खुद दे दिया

Congress Protest : बैतूल। नीट परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में जिला कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने जब पुतला दहन करना चाहा तो कोतवाल ने उसे छुड़ाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। आखिर में हताश हो जाने पर कांग्रेसियों ने ही पुतला छोड़ दिया और उन्हें ले जाने दिया।

देखें वीडियो—

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि नीट परीक्षा में जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच के दौरान जिन अधिकारियों और मंत्रियों के नाम सामने आए हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व विधायक निलय डागा, कांग्रेस नेता रामू टेकाम, अरूण गोठी, संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया राजू गावंडे, जैद खान, अनुराग मिश्रा समेत अन्य की अगुवाई में कांग्रेसी ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर को बुलाकर ज्ञापन देने की मांग की लेकिन उनके न आने पर गेट के समीप ही चस्पा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कुछ दिनों पूर्व जेएच कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ हुई मारपीट के मामले में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि जेएच कालेज जिले का अग्रणी महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय में आसामाजिक तत्वों का हमेशा जमावड़ा रहता है। ये लोग हमेशा विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ अनुचित दबाव डालते हैं। पूरा नहीं होने के साथ उनके साथ मारपीट करते हैं जिससे कालेज परिसर में भय का माहौल व्याप्त है। आसामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि भारत वर्ष में होने वाली प्रतिष्ठित NEET 2024 की परिक्षा विवादों में आ गयी है। इसमें हुई धांधली से बहुत से युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया है। जांच ऐजेंसी ने भी इसमें हुई गड़बड़ी को पकड़ कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने से यह परिक्षा और भी संदेहास्पद हो गयी है। अतः NEET 2024 की परिक्षा को निरस्त कर इसमें हुई गड़बड़ी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी निष्पक्ष जांच करने के आदेश देने की कृपा करेंगे ताकी किसी भी योग्य परीक्षार्थी की योग्यता से खिलबाड़ नही हो सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button