आमला के लालावाड़ी में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद को किया नमन।

प्रतिमा स्थल पर हुआ श्रमदान और माल्यार्पण । युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी के नेतृत्व में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

 

बैतूल। मातृभूमि की आन-बान-शान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि पर आमला की ग्राम पंचायत लालावाड़ी में उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पारधी ने प्रतिमा परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्राची विजय पारधी, ग्राम सरपंच नीतू रविन्द्र धोटे, युवा कांग्रेस की जिला महासचिव ममता बचले, रविन्द्र धोटे, किसनराव वागद्रे, गोविंदा खावड़े, संदीप नावंगे, पंकज मोड़क, रामनाथ डोंगरे, मधु रावत, नोखेलाल रावत, नितिन साराटकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा स्थल की सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई और उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगौरव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button