हिवरखेड़ के देवी जागरण में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, झांकियों ने बांधा समां

भोलेनाथ की जलते अंगारों वाली झांकी ने किया मंत्रमुग्ध 

मां शीतला देवी जागरण ग्रुप बैतूल के कलाकारों ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति

बैतूल। ग्राम हिवरखेड़ में न्यू जवाहर मंडल द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े और ग्राम पंचायत हिवरखेड़ की उपसरपंच डॉ. मीना गव्हाड़े ने दीप प्रज्वलित कर किया। देवी जागरण में श्री श्री मां शीतला देवी जागरण ग्रुप बैतूल की सुप्रसिद्ध भजन गायिका यशस्वी सत्यम टोरिया ने मां के भजनों की मधुर प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। माताओं, बहनों, बच्चों और युवाओं ने यशस्वी के साथ झूमते हुए भजन गाए। ग्रामवासियों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

जागरण में आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति भी दी गई, जिनमें भोलेशंकर की जलते अंगारों वाली झांकी, बजरंगबली की झांकी और मां काली की झांकी ने ग्रामवासियों का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी अद्भुत झांकियां उन्होंने पहले कभी नहीं देखीं। मंडल के सागर सोनारे ने बताया कि मंडल के सदस्यों के अनुरोध पर समाजसेवी रमेश गव्हाड़े हर वर्ष इस देवी जागरण का आयोजन करवाते हैं, जिससे ग्रामवासियों को देवी भजनों का आनंद प्राप्त होता है।

– कलाकारों का तिलक लगाकर किया स्वागत

कार्यक्रम में जागरण ग्रुप के कलाकारों का तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर समाजसेवियों व ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से रमेश गव्हाड़े, अशोक माकोडे, संतोष इंगले, बाबा वागद्रे, लीलाधर महाजन, विपिन गावंडे, तुलसीराम गीद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकेश माकोड़े ने किया।

– कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम की व्यवस्था में मंडल के सदस्य शुभम सोनारे, कृष्णा सुरदुसे, कमलेश गायकवाड़, लक्ष्मण गावंडे, प्रवीण गावंडे, प्रणय माकोडे, हर्षल माकोडे, शशांक माकोडे, गोकुल कावनपुरे, मनोज उइके, लोकेश माकोड़े, विशाल उइके, गणेश धोटे, आकाश सुरदुसे, साईं, क्षितिज, आयुष सोनारे, हिमांशु गायकवाड़, लोकेश माकोड़े और मनोज सुरदुसे का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button