प्रेमगढ़ आश्रम कोसमी में 8 मार्च को मनाई जाएगी रंगीली होली।

बैतूल। कोसमी स्थित प्रेमगढ़ आश्रम में 8 मार्च को रंगीली होली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री प्रेम स्वामी महाराज के सानिध्य में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होली गीत, सत्संग और भजन का आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा भी प्रदान की जाएगी।
इस दौरान अनेक भक्त अपने बच्चों का तुला दान कराने भी पहुंचते हैं। आयोजन को लेकर बंसीदास महाराज और राधादास महाराज ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।




