बैतूल की बेटी प्रज्ञा सूर्यवंशी ने राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर में बढ़ाया जिले का मान।

23वें राज्य स्तरीय शिविर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं ।

बैतूल। मुलताई की रहने वाली कॉर्पोरेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (कॉर्पोरेट कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज) की छात्रा प्रज्ञा सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 23वें राज्य स्तरीय शिविर 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बैतूल का नाम रोशन किया। मध्यप्रदेश के चित्रकूट में 8 से 14 मार्च तक आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर से चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिसमें भोपाल संभाग से चयनित प्रज्ञा ने अनुशासन, सेवा भावना और सक्रिय सहभागिता के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

शिविर के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नेतृत्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें प्रज्ञा ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर से लौटने पर भोपाल स्थित संस्थान में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. भरत किशोर गुप्ता, डीन (एडमिन) डॉ. प्रशांत गुरुदेव एवं सीसीपीएस प्राचार्य डॉ. मनोज विश्वकर्मा ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही एनएसएस कार्यसमिति के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकुर वर्मा, प्रो. आयुषी कापसे, प्रो. रोहन राजपूत, प्रो. निधि शुक्ला एवं राजीव कुमार ने भी प्रज्ञा को शुभकामनाएं देते हुए इसे संस्थान और बैतूल जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button