ग्राम गौला में आज से दो दिवसीय गुरु माधव आरणजी गोस्वामी पुण्यतिथि महोत्सव शुरू।

भजन, प्रवचन, शोभायात्रा और भंडारे के साथ विविध धार्मिक आयोजन होंगे।

बैतूल। मुलताई तहसील अंतर्गत ग्राम गौला में श्री गुरु माधव आरणजी गोस्वामी की 32वीं पुण्यतिथि महोत्सव का आयोजन 25 और 26 मार्च 2026 को किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत आज 25 मार्च बुधवार को शाम 5 बजे घट स्थापना, सामुदायिक प्रार्थना, आरती और प्रवचन से होगी। रात्रि में खंजरी भजन एवं प्रवचन के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

26 मार्च गुरुवार को प्रातः 5 बजे हवन, दीक्षा संस्कार, मंत्र जाप एवं आरती आयोजित होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे ध्यान साधना और प्रार्थना होगी। सुबह 9 बजे श्री गुरुदेव के छायाचित्र के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे सारनी के जवने महाराजजी द्वारा खंजरी भजन प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि 10:30 बजे पूर्णाहुति और आरती होगी।

सुबह 11:30 बजे अतिथियों का उद्बोधन होगा, जिसमें पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, डॉ. प्रतिभा रघुवंशी सहित संतजन आशीर्वचन देंगे। दोपहर 12:30 बजे विशाल भंडारे के साथ भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम गुरु मावली अनुयायी प्रहलाद महाराज, संरक्षक नरहरि आरण महाराज और प्रमोद (ध्रुव) छोटे महाराज गोस्वामी के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। आयोजन में समस्त शिष्य मंडली और ग्राम गौला के ग्रामवासी व्यवस्थापक के रूप में सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button