BJP Organization Elections : भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, जिलों के चुनाव अधिकारी नियुक्त

छिंदवाड़ा में हेमंत खंडेलवाल और बैतूल में सुदर्शन गुप्ता को बनाया चुनाव अधिकारी

BJP Organization Elections : बैतूल। मध्यप्रदेश में भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए ग्वालियर के पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर को प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त करने के बाद शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में संगठन चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।

छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और बैतूल में सुदर्शन गुप्ता को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। प्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त हो गया है। इसके बाद से ही संगठन चुनाव को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। चुनाव अधिकारियों की तैनाती करने के बाद उन्हें बूथ समितियों से लेकर मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराना होगा। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो चुनाव की पूरी प्रक्रिया एक माह में संपन्न होगी। महाराष्ट्र एवं झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के बाद नवंबर के अंत तक भाजपा को मध्यप्रदेश में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता हे।

देखें किस जिले में कौन बना चुनाव अधिकारी

देखें किस

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button