Cpct exam: सीपीसीटी परीक्षा में द्रष्टि कंप्यूटर के तीन छात्रों का चयन
संस्थान ने अब तक 300 से अधिक छात्रों को सीपीसीटी परीक्षा में दिलाई सफलता

बैतूल। सीपीसीटी परीक्षा में द्रष्टि कंप्यूटर सेंटर टिकारी ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मार्च 2024 की सीपीसीटी परीक्षा में द्रष्टि कंप्यूटर सेंटर टिकारी के तीन छात्र सत्यम खातरकर, राहुल उइके, और मंथन उदयपुरे का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है संस्थान के संचालकों के अनुभव और उनकी शिक्षण पद्धति ने अब तक 300 से अधिक छात्रों को सीपीसीटी परीक्षा में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह संस्थान अब और भी छात्रों को सफल बनाने के अपने मिशन पर निरंतर अग्रसर है।
द्रष्टि कंप्यूटर के संचालक दिवाकर वराठे और श्रीमती मीना वराठे का योगदान इस सफलता में महत्वपूर्ण रहा है। श्री वराठे ने अब तक 10 बार सीपीसीटी परीक्षा पास की है, जबकि श्रीमती मीना वराठे ने 12 बार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनके मार्गदर्शन में छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग के साथ-साथ थ्योरी और प्रैक्टिकल का ज्ञान दिया जाता है, जिससे उनकी सफलता सुनिश्चित होती है।
— उत्कृष्ट प्रशिक्षण और समर्पण–
संचालक दिवाकर वराठे ने बताया द्रष्टि कंप्यूटर संस्थान में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यहां पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग के साथ-साथ थ्योरी की पढ़ाई कराई जाती है और प्रैक्टिकल शिक्षा भी दी जाती है। यह व्यापक प्रशिक्षण छात्रों को सीपीसीटी परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक होता है।




