Live Result Update: बैतूल में भाजपा को हर राउंड में मिल रही बढ़त

Result Update: बैतूल जिले की पांच सीट पर बीजेपी को जबरदस्त बढ़त मिल रही है। हर राउंड में भाजपा की लीड बढ़ती जा रही है।

बैतूल सीट पर 11 राऊंड के बाद बीजेपी को 13564 वोट की लीड है। बीजेपी के हेमंत खंडेलवाल को 75605 वोट और कांग्रेस के निलय विनोद डागा को 62041 वोट प्राप्त हुए हैं।

मुलताई में सात राउंड के बाद बीजेपी को बड़ी बढ़त है। यहां से बीजेपी के चंद्र शेखर देशमुख को 54317 वोट, कांग्रेस के सुखदेव पांसे को 32700 वोट प्राप्त हुए हैं।

आमला में दस राउंड के बाद बीजेपी 7271 मतों से आगे है। बीजेपी के डा योगेश पंडाग्रे 65005 वोट प्राप्त कर चुके हैं। कांग्रेस के मनोज मालवे 57734 वोट हासिल कर पाए हैं।

घोड़ाडोंगरी में आठ राउंड के बाद बीजेपी को 5177 वोट की बढ़त है। बीजेपी की गंगा उईके को 48971 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के राहुल उईके को 43974 वोट मिले हैं।

भैंसदेही विधानसभा सीट पर बीजेपी को भारी अंतर से जीत मिलती दिख रही है। नौंवे चरण के बाद बीजेपी 11332 वोट से बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी के महेंद्रसिंह चौहान को 54888 वोट मिल चुके हैं जबकि कांग्रेस के धरमू सिंह को 45556 वोट मिले हैं।




