शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करती है प्रस्फुटन समितियां: प्रिया चौधरी।

सक्रिय जन भागीदारी से सफल होगा जल गंगा संवर्धन अभियान: कैलाश आजाद। आठनेर विकासखंड के पांचों सेक्टर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न। आठनेर विकासखंड में जल गंगा संवर्धन अभियान का किया शुभारंभ।

आठनेर। ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। जन हितैषी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम यह समितियां करती है। समितियों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए समिति सदस्यों को गांव-गांव जाकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रयास करना चाहिए। हमें शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करना है। यह बात मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने आठनेर सेक्टर की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में व्यक्त किये।

उन्होंने विकासखंड आठनेर की सभी प्रस्फुटन समितियो से जल गंगा संवर्धन अभियान में बढ़-चढ़कर जल संरक्षण हेतु कार्य करने का आह्वान किया। आठनेर विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने प्रशिक्षण में शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने, पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों विस्तार से जानकारी प्रदान दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आठनेर विकासखंड में चयनित पच्चीस ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो का सेक्टर स्तर पर क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है। कार्यक्रम में बोलते हुए सेक्टर आठनेर की नवांकुर संस्था भवर्थ जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष कैलाश आजाद ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वच्छता, आजीविका,सामाजिक सहभागिता एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर गांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करने की बात कही। आजाद ने कहा कि जल संरक्षण के अंतर्गत वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण जैसे कार्यों को जनभागीदारी से करने से ही जल गंगा संवर्धन अभियान सफल होगा।

प्रशिक्षण के दौरान परामर्शदाता गोवर्धन राने द्वारा दस्तावेजीकरण के महत्व को भी समझाया गया जिससे समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का सही अभिलेखन हो सके और पारदर्शिता बनी रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षण में सहभागी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जल संरक्षण के संकल्प के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जल बचाने, जल स्रोतों को संरक्षित करने तथा जल के समुचित उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्यों ने अपने-अपने ग्रामों में योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने,पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने तथा जल संरक्षण एवं ग्राम विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी, आठनेर विकासखंड समन्वयक मधु चौहान, भवर्थ जन कल्याण संस्था आठनेर के अध्यक्ष कैलाश आजाद, ताप्ती प्रभास नागरिक संस्था सावंगी के अध्यक्ष दिनेश माकोड़े, जागृति ग्राम विकास समिति बरखेड़ से देवीदास गावंडे परामर्शदाता गोवर्धन राने, अंकित सातपुते, दीपाली पाटूलकर, राधिका बारपेटे सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता दिनेश साकरे एवं आभार प्रदर्शन गोवर्धन राने द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button