Anand’s short break workshop concluded in the meeting hall of District Panchayat Chicholi: सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है अल्पविराम: गणेश कानडे
आनंद की अल्प विराम कार्यशाला जनपद पंचायत चिचोली के सभाग्रह में सम्पन्न

स्वयं की चिंता,परिवार की चिंता,समाज की चिंता विषय पर की चर्चा
कार्यशाला में शासकीय विभागों के 45 कर्मचारियों ने भाग लिया
बैतूल। चिचोली विकासखण्ड में 16 अक्टूबर को एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत के सभाग्रह में आयोजित किया गया। राज्य आनंद संस्थान एवं जन अभियान परिषद द्वारा बैतूल जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में अल्प विराम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का आरंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती काकोड़िया एवं सभापति रामवती जामने, जिला सम्पर्क व्यक्ति महेश गुंजेले, आनंद संस्थान भोपाल के मास्टर ट्रेनर गणेश कानड़े, दिलीप गीद, तूलिका पचौरी, ब्लाक समन्वयक राजू माण्डवे एवं प्रतिभागियों के द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर गणेश कानड़े ने कहा कि राज्य आनंद संस्थान की पहल पर एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला शासकिय विभागों के कर्मचारियों के लिये सामाजिक बदलाव की ओर एक अच्छा कदम हैं। आनंद विभाग का प्रयास समाज में सकारात्मकता और सौहार्द का संदेश फैलाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग एक दूसरे के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना सीखते हैं और सामूहिक रूप से समाज में खुशहाली लाने की दिशा में योगदान करते है।
– जीवन का लेखा-जोखा विषय पर की चर्चा

परिचय सत्र में जिला सम्पर्क व्यक्ति महेश गुंजेले द्वारा आनंद की ओर विषय पर चर्चा करते हुए प्रतिभागियों की शेयरिंग ली तथा वीडियो के माध्यम से आनंद संस्थान की गतिविधियों से परिचय कराया गया। मास्टर ट्रेनर दिलीप गीद चिंता का दायरा विषय पर जीवन में सकारात्मक सोच रखने से कई चिंताओं से मुक्त रहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिंता चिता के समान हैं। उन्होंने स्वयं की चिंता, परिवार की चिंता, समाज की चिंता विषय पर चर्चा की। मास्टर ट्रेनर गणेश कनाड़े द्वारा जीवन का लेखा-जोखा विषय पर चर्चा की इसमें बचपन से लेकर अब तक मेरी मदद किस-किस ने की है, बचपन से लेकर अब तक मैंने किस-किस की निःस्वार्थ मदद की, बचपन से लेकर अब तक मुझे किस-किस ने दुःख दिया, बचपन से लेकर अब तक मैंने किस-किस को दुःख दिया, इन सत्र में प्रतिभागियों द्वारा अपनी शेयरिंग दी।
– शान्त समय लेकर करवाई आत्मानुभूति

मास्टर ट्रेनर तूलिका पचौरी द्वारा हमारे रिश्ते सत्र में विभिन्न रिश्तों पर बात करते हुए आनंद की अनुभूति और जीवन को सकारात्मक सोच की ओर ले जाने वाली विविध गतिविधियां और सत्रों में शान्त समय लेकर आत्मानुभूति करवाई गई। समापन अवसर पर संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद कौशलेश तिवारी एवं जिला समन्वयक प्रिया चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। जन अभियान परिषद चिचोली द्वारा सभी प्रतिभागियों को आनंद भोज कराया गया। इस कार्यशाला में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के तथा अन्य विभाग के 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
– अंतर्मन की आवाज को सुनकर व्यक्त की दूसरों की मदद करने की इच्छा

सभी प्रतिभागियों ने आनंद विभाग से निरंतर जुड़ कर स्वयं से स्वयं की मुलाकात तथा अपने अंतर्मन की आवाज को सुनकर,स्वयं को पहचानने के साथ दूसरों की मदद करने की इच्छा व्यक्त की फीडबैक में प्रतिभागियों ने कहा कि आनंद संस्थान की अच्छी पहल हैं। यह कार्यशाला सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक है। इस कार्यशाला में सहयोग ब्लाक चिचोली के जन अभियान परिषद की टीम एवं जनपद पंचायत चिचोली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रहा।





