Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान के पहुंचते ही जश्न में डूबे लोग, भारत माता की आरती उतारी

Chandrayaan-3 Moon Landing : बैतूल। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा पर उतरने में सफल रहा है। इस तरह चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान तीन के लेंडर ने जैसे ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा तो देखने वाले हर्ष से झूम उठे।

बैतूल के गंज क्षेत्र में लोगों ने पटाखे फोड़कर मिठाई बांटी। चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर गंज में सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला एवं अन्य के द्वारा भारत माता की आरती की गई। गंज क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी भी की गई।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन से बाइक रैली की शक्ल में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गज स्थित तांगा चौक पर पहुंचे। वहां पटाखे चलाकर और मिठाइयां बांटी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनमानस भी भारत माता की जयकार लगाते रहे। डीजे पर देशभक्ति गीतों पर भी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी थिरकते रखते नजर आए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला बबला ने कहा कि हम पूरे विश्व में सबसे पहले और सबसे आगे खड़े हो गए। आज का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व करने का दिन है ।

इस दौरान जिला महामंत्री सुधाकर पंवार,जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, नीतू पटेल, नितिन बारस्कर,सुनील पंवार, मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, संजू सोलंकी, भोला खंडेलवाल, भोजराज साबले, वरूण धोटे, नीतिन गौतम, नरेश जैन, धीरज हिरणी, संजय शुक्ला, बाबा खडिया, रघुनाथ लोखंडे, विजय जावलकर, अंशुल राजपुत, कुणाल शर्मा, कुशकुंज अरोरा, जुबेर पटेल, पवन शर्मा, सतीश सोनी, शशीकांत साहू, विशेष व्यास,विजय खातरकर, दीपक नानकर, डब्बू तलेडा, बंडू लिखितकर, अमित अहिरवार, सतीश अमरूते, शेखर बारस्कर सहित भाजपा कार्यकर्ता, नागरिक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button