Meeting of Tricentenary Year Celebration concluded: देवी अहिल्याबाई की प्रशासनिक व्यवस्थाएं आज भी प्रासंगिक: सुरेंद्र मिश्रा

पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई जयंती त्रिशताब्दी वर्ष समारोह की बैठक संपन्न


बैतूल। पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई जयंती त्रिशताब्दी वर्ष समारोह समिति की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी देवी अहिल्याबाई समिति के प्रांत संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम सभी को देवी अहिल्याबाई द्वारा किए गए समाज और राष्ट्रहित के कार्यों का अनुसरण करना चाहिए।
समिति की सचिव वंदना कुंभारे ने जिले भर में देवी अहिल्याबाई के योगदान और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समिति द्वारा किए गए प्रयासों का वृत्त प्रस्तुत किया। प्रांत संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में स्थापित प्रशासनिक व्यवस्थाएं आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं। देवी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में जो प्रशासनिक और सामाजिक सुधार किए, वे आज भी हमारे लिए अनुकरणीय हैं। उनकी सोच और कार्यशैली से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। फरवरी माह में युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता और विकासखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य देवी अहिल्याबाई के विचारों और आदर्शों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। बैठक में समिति जिला प्रभारी दिपेश मेहता, जिला अध्यक्ष जयश्री शाह, जिला सचिव वंदना कुंभारे, कोषाध्यक्ष विनय डोंगरे, नगर अध्यक्ष नरेश लहरपूरे, नगर सचिव भीम धोटे सहित जिला एवं नगर समिति के आयाम प्रमुख एवं सह प्रमुख उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button