Betul news:17 मार्च को शहीद भवन में होगा सामाजिक मिलन समारोह

17 मार्च को शहीद भवन में होगा सामाजिक मिलन समारोह

बैतूल। सामाजिक जन कल्याण समिति की बैठक मंगलवार 5 मार्च को सुबह 10 बजे से शहीद भवन में आयोजित की गई। बैठक में समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। सर्वसम्मति से आगामी 17 मार्च 2024 को शहीद भवन में सामाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष मानिकराव कापसे ने कहा कि सामाजिक मिलन समारोह में सभी सदस्य सफेद वस्त्र पहन कर आएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष मानिकराव कापसे, सचिव जीआर झरबडे, कोषाध्यक्ष मानकप्रसाद वाईकर, वरिष्ठ संरक्षक पांडुरंग वरवड़े, संरक्षक रमेश उपराले, उपाध्यक्ष अजाबराव भूमरकर, सह कोषाध्यक्ष शिवदयाल चौकीकर, प्रचारमंत्री एनपी चौकीकर, संगठन मंत्री एसआर वाईकर, सह सचिव सूरजलाल मंडलेकर, भाऊराव भालेकर, बाबूराव शेषकर, पंजाबराव भालेकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button