साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती 15 मार्च को होंगे अनेक आयोजन ।
पापमोचनी एकादशी पर तुलसी भवन विनोबा वार्ड बैतूल में होगा विशेष अनुष्ठान व्रत पूजन समारोह । 15 मार्च दिन रविवार को जिला अस्पताल में होगा मुख्य कार्यक्रम,होंगे सेवा गतिविधियों के आयोजन।

बैतूल। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में पापमोचनी एकादशी 15 मार्च दिन रविवार को साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति प्रमुख गोपाल साहू, शशिकांत साहू, देवेंद्र चौरे ने बताया कि वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर साहू समाज द्वारा बालिका स्वास्थ्य को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें समाज की नवजात कन्याओं बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के शिविर जिले में आयोजित किए जाएंगे। बैतूल जिले में भी 10 बालिका कन्या स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन एवं नेत्र शिविरों के आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर 15 मार्च को दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल बैतूल में जन्म लेने वाली सभी नवजात कन्याओं को वस्त्र वितरण, प्रातः 8:30 बजे जिला अस्पताल में मरीज एवं उनके परिजनों को अंकुरित आहार वितरण, प्रातः 10 बजे उड़दन स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियों का वितरण, दोपहर 2 बजे से जिला चिकित्सालय बैतूल में रक्तदान शिविर, दोपहर 12 बजे से जिला चिकित्सालय स्थित भोजन शाला में मरीज के परिजनों को भरपेट भोजन कराया जाएगा, 15 मार्च को सुबह 7 बजे कोठी बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा। शाम 7 बजे से तुलसी भवन विनोबा वार्ड बैतूल में पाप मोचनी एकादशी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का विशेष पूजन अनुष्ठान समारोह का आयोजन किया जाएगा। गोपाल साहू ने सभी से साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह में सभी से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।




